Home / News / ग्राम कामता चितावर मेला में एक युवक की हत्या करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

ग्राम कामता चितावर मेला में एक युवक की हत्या करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट

● आरोपियों द्वारा चाकू एवं लोहे के धारदार कड़ा से घातक वार करते हुए पहुंचाया गया प्राण घातक चोट
● मेला कार्यक्रम के दौरान रौब झाड़ने एवं दबदबा बनाने के लिए आरोपियों द्वारा किया गया गंभीर रूप से मारपीट
● मारपीट के दौरान शरीर में गंभीर चोट आने से मृतक राहुल यादव की हो गई मृत्यु
● मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का कडा एवं चाकू किया गया जप्त

दिनांक 01.02.2026 को शाम 07.30 के समय चितावर धाम ग्राम कामता में माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया गया था। इस दौरान आरोपियों हेमंत यादव द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोहे के कडा एवं चाकू से प्राण घातक वार करते हुए मृतक राहुल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कामता के साथ गंभीर रूप से मारपीट किया गया जिससे मृतक की मृत्यु हो गई। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 52/2026 धारा 103(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त 02 आरोपियों हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा मेला कार्यक्रम के दौरान अपना रौब झाड़ने एवं दबदबा बनाए रखने की नीयत से मृतक के साथ गंभीर रूप से मारपीट करना स्वीकार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 03.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम

  1. हेमंत यादव उर्फ सोनू उर्फ मशान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कामता थाना सिमगा
  2. आशीष उर्फ रूपेश साहू उर्फ चब्बा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कामता थाना सिमगा
Tagged:
[post-views]
Share
Now