Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली एमसीडी चुनाव में हार पर रस्साकशी जारी! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा बोले….

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद जब तक नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं होती है तब तक प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पिछले 15 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पत्ता साफ हो गया है। बीते सात दिसंबर को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत हासिल कर लिया।

जेपी नड्डा ने स्वीकार किया इस्तीफा

एमसीडी में हार को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज यानी रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता ने इस्तीफा देकर एमसीडी चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Share
Now