अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी वही पुरानी बात दोहराई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को शांत कराने में उनकी बड़ी भूमिका थी। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने दोनों देशों को 350% टैरिफ लगाने की धमकी दी, जिसके बाद माहौल धीरे-धीरे ठंडा हुआ। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर कहा कि भारत युद्ध नहीं करेगा, जबकि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने फोन कर उनका शुक्रिया अदा किया।यह दावा उस समय की घटना से जुड़ा है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया था। ट्रंप के ताज़ा बयान ने एक बार फिर उस पूरे episode को सुर्खियों में ला दिया है।






