Home / Updates / ED की 40 ठिकानों पर छापेमारी जारी कोल माफियाओं से जुड़े पश्चिम बंगाल और झारखंड के..

ED की 40 ठिकानों पर छापेमारी जारी कोल माफियाओं से जुड़े पश्चिम बंगाल और झारखंड के..

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला माफिया से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एजेंसी ने शुक्रवार सुबह झारखंड में 18 और पश्चिम बंगाल में 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ईडी की यह कार्रवाई कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े मामलों से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह, अमर मंडल और अन्य के नाम सामने आए हैं।

जांच एजेंसी का कहना है कि कोयला घोटालों से सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। पश्चिम बंगाल में छापेमारी दुर्गापुर, पुरुलिया, हुगली और कोलकाता जैसे जिलों में की जा रही है।

अधिकारी बता रहे हैं कि झारखंड और बंगाल में कुल 40 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now