Home / Updates / रिश्तो का खून: पत्नी को सर में गोली मार जंगल में खून से लतपथ छोड़ा पुलिस ने

रिश्तो का खून: पत्नी को सर में गोली मार जंगल में खून से लतपथ छोड़ा पुलिस ने

थाना जैंत क्षेत्र के जंगल में एक युवती खून से लथपथ हालत में मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती के सिर में गोली मारी गई है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

घायल युवती की पहचान 23 वर्षीय खुशी के रूप में हुई है, जो गोविंदनगर की रहने वाली है और उसकी शादी सूरज नाम के युवक से हुई थी। उधर, मायके पक्ष ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि खुशी को उसके पति ने ही गोली मारी है। परिवार के इन आरोपों के बाद पुलिस पूरे मामले को संजीदगी से खंगाल रही है।

[post-views]
Share
Now