Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस 31 IAS बदले एक IAS का 15 दिन में तीन बार ट्रांसफर…..

आपकों बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फेरबदल किया है । उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें 31 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें तीन मंडलायुक्त और 14 जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं।

नए मंडलायुक्त

  • मेरठ में ऋषिकेश भास्कर यशोद को मंडलायुक्त बनाया गया है।
  • आगरा में शैलेश कुमार सिंह को मंडलायुक्त बनाया गया है।
  • अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त की घोषणा की गई है।

जिलाधिकारियों के तबादले

  • मथुरा के डीएम शैलेश कुमार सिंह को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है।
  • बुलंदशहर के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया है।
  • लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

  • मेरठ की पूर्व मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. को सचिव नियोजन एवं डीजी अर्थ एवं संख्या के पद पर तैनात किया गया है।
  • आगरा की पूर्व मंडलायुक्त रितु महेश्वरी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में सचिव बनाया गया है।
  • अलीगढ़ की पूर्व मंडलायुक्त चैत्रा वी. को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल का डीजी बनाया गया है।
Share
Now