Home / News / उरगा -पंतोरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने 6 गौवंशो को कुचला

उरगा -पंतोरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने 6 गौवंशो को कुचला

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//उरगा-पंतोरा मार्ग पर धनराज पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने सड़क पर मौजूद करीब 6 गाय और बछड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 गौवंशों की मौत हो चुकी है

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। ट्रेलर वाहन पेट्रोल पंप के पास खड़ा है और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। चालक को लेकर लोगों द्वारा जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना से क्षेत्र में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now