दर्दनाक हादसा: 04 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत! हाई टेंशन लाइन में….

मेरठ के भावनपुर में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कांवड़ लेकर आने के दौरान कई कांवड़िया करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में चार शिवभक्तों की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से डाक कांवड़ टकराने से चार कांवड़ियों की मौत हो गई। कई कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए। चार की मौत हुई है। मौके पर पुलिस मौजूद है। मृतकों के नाम हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लखमी बताए जा रहे हैं। सभी मृतक राली चौहान केे रहने वाले हैं।

इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं करंट की चपेट में आकर डीजे भी जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
बताया गया कि कांवड़ लेने के लिए विशाल, अजय, अभिषेक, मनीष, योगेश, रोहताश, प्रदीप, अनुज, विनीत, सेंसर, महेंद्र, मोहित, प्रिंस, हिमांशु, सूरज और सचिन गए थे। ये सभी शनिवार को कांवड़ लेकर वापस शिवालय की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भावनपुर थानाक्षेत्र के राली चौहान में बड़ा हादसा हो गया।

कांवड़ियों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों मौके पर दौड़ पड़े। वहीं झुलसे लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

Share
Now