Dandi March: आज का दिन भारत के लिए बेहद खास ‘दांडी मार्च’ के 91 साल पूरे-

New Delhi: आज दांडी मार्च (Dandi March) के 91 साल पूरे हो गए है। 12 मार्च का दिन कोई नहीं भूल सकता। इस दिन कई घटनाएं हुई थी, उनमे से 1930 में शुरू हुआ ‘दांडी मार्च’ (Dandi March) भी शामिल है। इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में खास माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस दिन अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिये दांडी यात्रा शुरू की थी। 

बता दें बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून (Salt Satyagraha) को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी थी। जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता है। ये दिन इस घटना के अलावा और भी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन हैं। 

जानिए इस दिन की खास बातें

  • 1872 में लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारा वाले शेर अली को फांसी हुई थी
  • 1799 में ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1930 अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी डांडी यात्रा शुरू की और नमक सत्याग्रह की शुरुआत की
  • 1938 में जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
  • 1942 में दूसरा विश्व युद्ध हुआ, जिसमे ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया
  • 1954 में भारत सरकार ने साहित्य आकादमी की शुरुआत की
  • 1967 में इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1993 मुबंई में बम धमाका हुआ, जिसमे सैकड़ों लोग हताहत हुये
  • 1999 में 20वीं शताब्दी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन का निधन हुआ
  • 2003 में सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्राद में हत्या हुई 
Share
Now