Home / News / उपजिलाधिकारी मऊ द्वारा भ्रमण कर गणना पत्र भरने के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया…

उपजिलाधिकारी मऊ द्वारा भ्रमण कर गणना पत्र भरने के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया…

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – विधान सभा 237 मानिपुर में आज तक कुल 73.87 % गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग की जा चुकी है. लोगों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में गणना पत्रकों को भरकर जमा किया जा सके इसके लिए तहसील के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बूथ पर पहुंचकर, गाँव मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को मोटिवेट करने का प्रयास किया जा रहा है,
इस क्रम में तहसील के तुरगवां, बरगढ़, सेमरा तथा शिवपुर आदि मे स्वयं उपजिलाधिकारी मऊ द्वारा भ्रमण कर लोगों को जागरुक किया गया. लोगों को फार्म भरने का तरीका बताया गया है,
मौके पर उपलब्ध फार्म भर के भी दिखाया गया है.
लोगों को जागरूक किया गया कि अधिक संख्या में लोग गणना पत्रक भर कर वोटर लिस्ट में नाम अंकित रखना सुनिश्चित करें.

Tagged:
[post-views]
Share
Now