Home / Updates / वर्टिकल ड्रामा कंटेंट में उभरे ब्रज उपाध्याय, ‘हमारा ब्रांड’ ने बनाया नया रिकॉर्ड

वर्टिकल ड्रामा कंटेंट में उभरे ब्रज उपाध्याय, ‘हमारा ब्रांड’ ने बनाया नया रिकॉर्ड

जयपुर

राजस्थान की प्रतिभाएं लगातार फिल्म और मनोरंजन दुनिया में मजबूत पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में जयपुर के ब्रज उपाध्याय और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘हमारा ब्रांड’ ने वर्टिकल ड्रामा कंटेंट के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। कंपनी के सीईओ ब्रज उपाध्याय और फाउंडर सविता शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सिर्फ पाँच महीनों में वाइरलो टीवी के लिए 60 वर्टिकल ड्रामा शूट किए, जिससे कंपनी इस फॉर्मेट की प्रमुख प्रोड्यूसर के रूप में उभरी है।

ब्रज उपाध्याय वर्ष 2000 में जयपुर से मुंबई पहुंचे और संघर्षों से शुरू हुए सफर ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। 2010 में उन्होंने सविता शर्मा के साथ ‘हमारा ब्रांड’ की स्थापना की। शुरुआत छोटी टीम से हुई थी, लेकिन आज कंपनी 390 से अधिक स्टार्टअप्स को ब्रांडिंग और क्रिएटिव सपोर्ट दे चुकी है।
वर्टिकल कंटेंट के साथ-साथ ‘हमारा ब्रांड’ ने विज्ञापन जगत में भी मजबूत जगह बनाई है। बजाज फाइनेंस, जॉय लोशन (भारती सिंह), रैपिडो बाइक (राजकुमार राव), रुचि सोया, ओरो ज्वेल्स जैसे कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन कंपनी ने तैयार किए हैं। डोमिनोज, ज़ेप्टो, केईआई वायर्स, डाबर और टीवीएस जैसे नामों के मीडिया प्रोजेक्ट्स भी कंपनी ने सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।

टीवी और डिजिटल कंटेंट में कंपनी का अनुभव व्यापक है। टीम ‘सावधान इंडिया’, ‘OMG’, ‘स्काई फायर’, ‘गंदी बात’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में प्रोडक्शन का हिस्सा रही है। सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट में मुनमुन दत्ता और भारती सिंह भी कंपनी से जुड़े रहे।

ब्रज उपाध्याय का कहना है कि ‘हमारा ब्रांड’ आने वाले महीनों में ओटीटी और टीवी कंटेंट के उत्पादन में विस्तार कर रहा है। उनका लक्ष्य देश का सबसे बड़ा मीडिया B2B मार्केटप्लेस तैयार करना है। यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि जयपुर और राजस्थान की रचनात्मक प्रतिभाएं न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि मुंबई की प्रतिस्पर्धी मनोरंजन इंडस्ट्री में भी अपना खास मुकाम बना रही हैं।

[post-views]
Share
Now