कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट
अजुहा नगर पंचायत के कट बंद होने पर जनता की समस्या सुनी
कौशांबी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के आदेश पर व्यापारियों के समस्याओं से रूबरू होने उपजिलाधिकारी सिराथू व क्षेत्राधिकारी सिराथू नगर पंचायत अजुहा पहुंचे, जहां भारी संख्या में व्यापारी एकत्रित होकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। नगर पंचायत अजुहा के नेशनल हाईवे का कट बंद होने पर अजुहा नगर पंचायत का व्यापार काफी दिनों से ठप चल रहा है जिसमें की गठबंधन होने पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार से नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है जिसमें की अजुहा नगर पंचायत का व्यापार शून्य चल रहा है जिसके चलते व्यापारियों ने अधिकारियों से गुहार लगाकर कट खुलवाने के लिए गुहार लगाई, जिसमें कि मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत के कार्यालय में एक आवश्यक व्यापारियों की बैठक बुलाई गई जिसमें अधिकारियों ने व्यापारियों का दुख दर्द सुनकर बताया कि आप लोगों की बात जिलाधिकारी तक पहुंचा दी जाएगी और NHI के अधिकारियों से जल्दी बात की जाएगी जिसके चलते जिला अधिकारी जैसे आदेश देते हैं वैसे काम किया जाएगा। एसडीएम सिराथू ने अजुहा चौकी इंचार्ज अंशुमान मिश्रा से कहा कि यहां की वास्तविक समस्या को दिखाकर हमें जल्दी रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा अजुहा नगर पंचायत के लोगों की समस्या का अस्थाई निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सिराथू सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी, थानाअध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, अजुहा चौकी इंचार्ज अंशुमान मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह, रमेश चंद्र केसरवानी, अनुराग केसरवानी, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, वसीम अहमद, अनूप कुमार, फूलचंद केसरवानी सभासद आदि संग व्यापारी मौजूद रहे।






