Home / News / प्रदेश के पांचवे क्रिटिकल केयर आईसीयू का झालावाड़ में हुआ शुभारम्भ

प्रदेश के पांचवे क्रिटिकल केयर आईसीयू का झालावाड़ में हुआ शुभारम्भ

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

निश्चेतना विभाग के अन्तर्गत होगा संचालित

क्रिटिकल केयर आईसीयू झालावाड़ के लिए बड़ी उपलब्धि – जिला कलक्टर

झालावाड़ 18 नवम्बर। एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में मंगलवार को निश्चेतना विभाग के अधीन क्रिटिकल केयर आईसीयू का शुभारम्भ जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि निश्चेतना विभाग के अन्तर्गत संचालित होने वाले प्रदेश के पांचवे क्रिटिकल आईसीयू का झालावाड़ के जिला अस्पताल में शुभारम्भ होना जिले में चिकित्सा सुविधाओं की तहत बड़ी उपलब्धि है। सम्पूर्ण विश्व में जितने भी क्रिटिकल केयर आईसीयू है वो निश्चेतना विशेषज्ञों की देखरेख में चलते हैं। झालावाड़ में अभी तक यह व्यवस्था नहीं थी।

इसी को देखते हुए झालावाड़ में भी हमारी सोच थी कि इसका संचालन हो और जिले के लोगों को इसका लाभ मिल सके। इससे अस्पताल के ईमरजेन्सी मरीज एवं अन्यत्र किसी भी अस्पताल से आए सीरियस मरीजों को यहां उचित इलाज मिल सकेगा। यह सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी।

इस मौके पर एसआरजी चिकित्सालय अधीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन में पिछले एक वर्ष में एसआरजी चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं में बेहतरीन सुधार हुआ। जिला कलक्टर द्वारा क्रिटिकल केयर आईसीयू की परिकल्पना करते हुए आज इसका शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आईसीयू में हाईजीन का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। मरीजों के परिजनों के लिए आईसीयू के बाहर टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी जिसके माध्यम से वे मरीज की स्थिति की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। परिजनों को आईसीयू में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस अवसर पर निश्चेतना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजन नन्दा अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. डॉ. अरूण पटेल सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद रहा

Tagged:
[post-views]
Share
Now