अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी
मंगलवार को हैकर ने पुरकाजी निवासी मोहम्मद राशिद का मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजे।पीड़ित ने पुरकाजी थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा पुरकाजी निवासी मोहम्मद राशिद पीड़ित के मुताबिक हैकर ने उसका मोबाइल फोन apk फाइल द्वारा हैक कर व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और मैसेज भेजने लगा। जिस कारण पीड़ित के मोबाइल में सेव सभी नंबर व मोबाइल में मौजूद सभी ग्रुपों में अश्लील फोटो और मैसेज शेयर हो गए अश्लील फोटो शेयर होते ही लोगों के कॉल आने शुरू हो गए जिस कारण पीड़ित ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। पीड़ित ने परेशान होकर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने तहरीर देकर यह भी बताया कि मेरी मान हानि हुई है। जानकारी के लिए बता दे कि यह नेटवर्क फर्जी मोबाइल एपीके फाइल बनाकर लोगों के फोन हैक करता है इन एपीके फाइलों के नाम भी बेहद भरोसा दिलाने वाले रखे जाते है, जैसे RTO E-challan.apk, PM Kisan Yojna.apk, SBI YONO.apk, ICICI Bank.apk, AyushmanCard.apk, Fastag.apk आदि। इन फाइलों से व्यक्ति का फोन पूरी तरह हैक हो जाता है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से पड़ताल की जाएगी।







