थानेदार का ऑडियो वायरल बोले CO साहब को रोज देसी मुर्गा और100 पाइपर चाहिए …..

आगरा से बड़ी खबर है। यहां के पिढ़ौरा थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें थाना प्रभारी सीओ के मुर्गा और शराब का इंतजाम करने की बात कह रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने थाना प्रभारी सत्यप्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि इस ऑडियो का एक्सप्रेस न्यूज भारत पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर थाना प्रभारी के करीब 6 ऑडियो सामने आए हैं। पहले ऑडियो में थाना पिढ़ौरा प्रभारी सत्य प्रकाश और एक अन्य व्यक्ति के बीच बात हो रही है। इसमें शख्स किसी केस में 182 की कार्रवाई को रोकने की बात कह रहा है। इस पर थाना प्रभारी कहते हैं कि इस कार्रवाई से कुछ नहीं होगा। मेरे पास हर चीज का तोड़ है। कैसे बचा जाएगा, इसके लिए सुबह मिलना।
दूसरा ऑडियो जो कि दो मिनट का है। इसमें थाना प्रभारी कह रहे हैं, सीओ साहब का खाने का डेली का खर्च तीन हजार रुपए का है। वो देसी मुर्गा खाते हैं। देसी मुर्गा एक हजार रुपए किलो आता है। वो मुर्गा और मछली के अलावा कुछ खाते नहीं हैं। मुर्गा एक टाइम नहीं बल्कि दोनों टाइम चाहिए। 100 पाइपर की 12 साल वाली पीते हैं। इस पर सामने वाला बोलता है अच्छा।
अब पढ़िए दोनों के बीच क्या-क्या बात हुई…
थाना प्रभारी: मैंने कई वादी जेल भेज दिए और कोई कुछ नहीं कर पाया।
दूसरा व्यक्ति: 182 बच जाएगी उसकी
थाना प्रभारी: इससे कुछ नहीं हो रहा है, 182 से बच जाएगी। हम बता देंगे इसका भी तोड़। हम पर हर चीज का तोड़ है। ज्यादा मीनाकारी कोई करेगा तो फिर जेल भेज देंगे। हमारा क्या है, कोई इलेक्शन थोड़े न लड़ना है हमें।
दूसरा व्यक्ति: बेचारी जेल चली गई तो छोटे-छोटे बच्चे मर जाएंगे। उसका कोई नहीं है।
थाना प्रभारी: तुम अपना दिमाग लगा रहे हो कि गवाह शपथ पत्र दे देगा।
दूसरा व्यक्ति: मामला कोर्ट में पहुंच गया है, कार्रवाई हो जाएगी।
थाना प्रभारी: 82 से कैसे बचा जाएगा यह चीज तो तुमने हमसे पूछी नहीं। बच जाएगी, सुबह मिलना बता देंगे।
दूसरा व्यक्ति: कैसे काम होगा बता दो, साहब से पूछ लिया।
थाना प्रभारी: हां, ठीक-ठाक करा दो।
दूसरा व्यक्ति: कितने तक
थाना प्रभारी: दाम तो ज्यादा कह रहे हैं।
दूसरा व्यक्ति: कोई आदमी अपना पैसा खर्च करना नहीं चाहता।
थाना प्रभारी: तीन हजार रोज का खर्चा है, देशी मुर्गा खाता है, एक हजार रुपए किलो से कम नहीं आ रहा। दोनों टाइम खाते हैं। मुर्गा और मछली के अलावा कुछ नहीं खते। साथ में 100 पाइपर की बोतल पीते हैं, 12 साल वाली।
दूसरा व्यक्ति: चार थाने हैं।
थाना प्रभारी: मेरे थाने में तो कुछ है नहीं, मुझसे कुछ कहा भी नहीं है। पिनाहट वाले से मिलता होगा कुछ।
इसके अलावा कई वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी और शख्स के बीच एक केस को निपटाने के सिलसिले में बातचीत हो रही है।