सहारनपुर: बेहट रोड स्तिथ ग्रीन सिटी अस्पताल में बांझपन की शिकार महिला की बच्चेदानी का सफल आपरेशन किया गया।महिला की बच्चे दानी में अनगिनत रसौली बन गई थी जिस कारण वह बांझपन से पीड़ित थी और काफी बीमार भी रहती थी।
ग्रीन सिटी अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों ने बहुत सावधानी के साथ इस आपरेशन को अंजाम दिया जिसके दौरान 21 रसौली महिला की बच्चेदानी से बच्चेदानी को बचा कर निकाली गई।यह बहुत ही कठिन ऑपेरशन था जिसमे महिला की जान भी जा सकती थी।
ये जनपद का अनूठा और दुर्लभ मेडिकल केस है।इसके लिये अस्पताल का समस्त मेडिकल स्टाफ बधाई का पात्र हैं।अस्पताल के संचालक भी बहुत खुश हैं उन्होंने भी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को बधाई दी है।