शहर के नगीना रोड स्थित एक दुकान में शुक्रवार को दवा कारोबारी सोहित कुमार (35) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के अनुसार, सोहित कुमार शिव शक्ति बायोटेक नाम से दवा का थोक कारोबार करते था। पुलिस ने बताया कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सोहित ने गंभीर बीमारी के चलते मानसिक तनाव होने की बात लिखी है।
घटना के समय उन्होंने दवा सप्लाई का सामान तैयार करवाया और एजेंट को भेजने के बाद दुकान के अंदर ही तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। सोहित घर में सबसे छोटे थे , वे अपनी पत्नी वर्षा और 9 साल के बेटे यश को छोड़ कर चले गए। परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल






