Home / News / यूपी में शर्मनाक घटना पोस्टमार्टम हाउस में शव को कुत्तों ने नोच खाया सर को धड़ से अलग ….

यूपी में शर्मनाक घटना पोस्टमार्टम हाउस में शव को कुत्तों ने नोच खाया सर को धड़ से अलग ….

फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पोस्टमार्टम हाउस के पुराने भवन में रातभर एक अज्ञात शव को कुत्तों ने नोच-नोचकर खा लिया। सुबह जब परिजन पहुंचे, तो ये नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

मामला शमसाबाद क्षेत्र के गांव चिलसरा का है। जहांगीर नाम के व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिली थी। वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, मगर वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। किसी ने बताया कि मोर्चरी में एक शव रखा है। उन्होंने खिड़की से झांका तो देखा कि कुत्ते शव को नोच रहे थे।

शोर मचाने के बाद मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने सीएमओ को फटकार लगाई और जांच के निर्देश दिए। जांच में पोस्टमार्टम प्रभारी डॉ. दीपक कटारिया की लापरवाही सामने आई। सीएमओ ने उन्हें हटाकर गैरजनपद भेजने की सिफारिश की है।

वहीं चार आउटसोर्स कर्मचारी और दो गार्डों की सेवाएं खत्म करने के लिए भी पत्र लिखा गया है। मोर्चरी की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। पीछे की खिड़की की जाली महीनों से टूटी है, जिससे कुत्ते अंदर घुस जाते हैं। अगर जाली की मरम्मत समय पर हो जाती, तो यह शर्मनाक घटना टल सकती थी।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now