Home / Updates / चलती बस में ड्राइवर का खाना ब्रेक सोशल मीडिया पर मचा हंगामा…

चलती बस में ड्राइवर का खाना ब्रेक सोशल मीडिया पर मचा हंगामा…

राजस्थान के जोधपुर से गुडामालानी रूट की एक बस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बस का ड्राइवर चलते वाहन में आराम से खाना खाते हुए दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि बस में दर्जनों यात्री बैठे हैं, लेकिन ड्राइवर एक हाथ से स्टीयरिंग पकड़े और दूसरे हाथ से खाना खा रहा है। वीडियो में वह कभी पानी पीता नजर आता है तो कभी प्लेट से खाना खाता है।

ड्राइवर के ऐसे लापरवाह रवैये से यात्रियों की जान पर बन सकती थी। लोगों का कहना है कि यात्रियों को उसे रोकना चाहिए था, लेकिन शायद डर या अनदेखी के चलते किसी ने कुछ नहीं कहा। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने मांग की है कि ऐसे ड्राइवरों को तुरंत निलंबित किया जाए।

वहीं, कुछ लोगों ने ट्रांसपोर्ट विभाग से कड़ी कार्रवाई की अपील की है ताकि भविष्य में कोई चालक ऐसी गलती न दोहराए। हाल के दिनों में राजस्थान में सड़क हादसों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अब लोगों का कहना है कि ड्राइवरों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का समय आ गया है, नहीं तो निर्दोष यात्रियों की जान खतरे में पड़ती रहेगी।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now