Home / News / रोमांटिक पूजा निकली इंस्पेक्टर शीतल, जाल साज को गुजरात पुलिस ने हनीट्रैप…

रोमांटिक पूजा निकली इंस्पेक्टर शीतल, जाल साज को गुजरात पुलिस ने हनीट्रैप…

गुजरात पुलिस की एक महिला अधिकारी ने अपराधी को पकड़ने के लिए ऐसा फिल्मी तरीका अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सूरत पुलिस की लेडी सब-इंस्पेक्टर शीतल चौधरी ने “पूजा” बनकर एक वांटेड आरोपी को अपने जाल में फंसा लिया।

आरोपी गिरीश देवड़ा पर 30 लाख रुपए के लोन फ्रॉड का आरोप था, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था पुलिस को जानकारी मिली कि गिरीश सोशल मीडिया पर एक्टिव है, जिसके बाद एसआई शीतल ने हनीट्रैप प्लान तैयार किया।

उन्होंने “पूजा” नाम से आरोपी से 25 दिन तक लगातार चैट और वीडियो कॉल कीं। दोनों के बीच आई लव यू तक बात पहुँची।
प्यार, इकरार और मुलाक़ात की बात तय हुई — और जैसे ही आरोपी सूरत के एक रेस्टोरेंट में “पूजा” से मिलने पहुंचा, पुलिस टीम पहले से ही वहां मौजूद थी।

रेस्टोरेंट में ही आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह ऑपरेशन पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।
एसआई शीतल की इस सूझबूझ और बहादुरी की चर्चा अब पूरे गुजरात पुलिस विभाग में हो रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now