‘वो दिन दूर नहीं जब POK खुद लौटकर कहेगा कि’….राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर एक दिन भारत का हिस्सा जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग हमारे अपने हैं और वे एक दिन भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे। राजनाथ सिंह ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 में कहा कि अब भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बता दे की राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मेक इन इंडिया अभियान की सफलता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया भारत की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब सिर्फ आतंकवाद और पीओके के मुद्दे पर ही बातचीत होगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी, नहीं तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

वही राजनाथ सिंह ने पीओके के लोगों की तुलना महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह से की। उन्होंने कहा कि पीओके में रहने वाले अधिकतर लोग भारत से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं और वे एक दिन भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके का भारत में एकीकरण इस देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समृद्धि पर निर्भर करता है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now