आज भारत लाया जाएगा देश का सबसे बड़ा दुश्मन! मुंबई व दिल्ली की जेलों में सुरक्षा बढ़ी….

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। राणा को भारत लाने के लिए दिल्ली और मुंबई की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। उसे जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया जाएगा, जो उससे हिरासत में पूछताछ करेगी।

राणा का मुंबई हमले से कनेक्शन

बता दे की राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था। उसने 26/11 मुंबई हमले में अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली की मदद की थी। राणा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी। वह हमले से पहले मुंबई भी आ चुका था और पवई स्थित रेनेसां होटल में ठहरा था।

मुंबई हमले की घटना

बता दे की 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की जान गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने 4 दिन बाद आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी।

राणा की गिरफ्तारी और सजा

वही राणा को 2011 में दोषी ठहराया गया था और उसे 13 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। वह वर्तमान में लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार 2019 से कोशिश कर रही थी, जो अब जाकर सफल हुई है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now