बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डा० प्रेम कुमार आज कटोरिया के दुल्लिसार में डाक बम सेवा शिविर में फल ,मिठाई बांटते दिखे। डाक बम सेवा शिविर समाजसेवी अनुपम गर्ग के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसका संचालन भाजपा के रंजीत यादव कर रहे है। डाक बम सेवा शिविर पुरी तरह नि:शुल्क है। डाक बम निःशुल्क सेवा शिविर दुल्लीसार कटोरिया में आयोजित शिविर में भोलेनाथ के तस्वीर के समाने आज. दीप. जलाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। शिविर में सहकारिता मंत्री की धर्म पत्नी प्रभावती देवी, शिविर का सांचलन कर रहें रंजीत यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम गर्ग, संगीता राउत पैक्स अध्यक्ष, नीरज गुप्ता युवा मोर्चा , जिला उपाध्यक्ष बिनोद मंडल , डॉ सावित्री , सुनील कुमार एवं अन्य बोल बम सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका








