Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

देश की राजधानी के हाल बेहाल बाढ़ में डूबी दिल्ली……….

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों बारिश की मार झेल रही है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है आधी दिल्ली आजकल बाढ़ से प्रभावित है।लोग सड़को पर राते गुजारने के लिए मजबूर है।

आपको बता दें हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।वही बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई गई है।

वही यमुना नदी के ऊपर से गुजरते समय मेट्रो की स्पीड लिमिट 30km/घंटा से अधिक नहीं होगी। DMRC ने ट्वीट किया कि यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण, एहतियात के तौर पर ट्रेनें नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजर रही हैं।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है।

Share
Now