Home / News / ठाकुर निशांत चौहान का टिकट लगभग तय, वार्ड 04 में सियासी हलचल तेज

ठाकुर निशांत चौहान का टिकट लगभग तय, वार्ड 04 में सियासी हलचल तेज

मुजफ्फराबाद (सहारनपुर)

विकास खण्ड मुजफ्फराबाद के वार्ड संख्या 04 से ठाकुर निशांत चौहान का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इसकी औपचारिक घोषणा शीघ्र ही की जा सकती है। जैसे ही यह चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हुई, वैसे ही वार्ड 04 की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है।
बताया जा रहा है कि वार्ड 04 के जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आंकड़ों के अनुसार इस वार्ड में दलित समाज के मतदाता संख्या के लिहाज़ से पहले स्थान पर हैं, जबकि ठाकुर समाज दूसरे स्थान पर माना जाता है। ऐसे में ठाकुर निशांत चौहान का नाम सामने आने से चुनावी गणित काफी मजबूत नजर आ रहा है। खास बात यह है कि ठाकुर निशांत चौहान की मुस्लिम समाज के बीच भी मजबूत पकड़ बताई जा रही है। इतना ही नहीं, इस वार्ड में मुस्लिम राजपूत मतदाताओं की संख्या भी उल्लेखनीय मानी जाती है, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है। इन्हीं कारणों से वे एक सशक्त और सर्वमान्य प्रत्याशी के रूप में उभरकर सामने आए हैं। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि जिस दल से ठाकुर निशांत चौहान का टिकट फाइनल हुआ है, उसके सामने अन्य दलों के प्रत्याशियों को खास राजनीतिक बढ़त मिल पाना मुश्किल होगा। यही वजह है कि विरोधी दलों में बेचैनी और हलचल साफ तौर पर देखी जा रही है। कुछ स्थानीय जानकारों का तो यह भी मानना है कि जिस दिन से ठाकुर निशांत चौहान ने वार्ड 04 से चुनाव लड़ने का मन बनाया, उसी दिन से यह वार्ड सहारनपुर जिले की राजनीति का “हॉट वार्ड” बन गया। फिलहाल सभी की निगाहें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, लेकिन वार्ड 04 की सियासत में ठाकुर निशांत चौहान को एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

रिपोर्ट Naim.sagar

Tagged:
[post-views]
Share
Now