Home / Updates / तेजस्वी के दो वोटर कार्ड? EC की जांच शुरू, पूर्व डिप्टी सीएम ने उठाया सवाल…..

तेजस्वी के दो वोटर कार्ड? EC की जांच शुरू, पूर्व डिप्टी सीएम ने उठाया सवाल…..

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा सवाल उठाया है—क्या वाकई उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है? तेजस्वी ने दावा किया कि उनके EPIC नंबर RAB2916120 को जब सर्च किया गया, तो उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। इस दावे पर चुनाव आयोग ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और एक दूसरा EPIC नंबर (RAB0456228) दिखाकर बताया कि तेजस्वी का नाम लिस्ट में पहले से है। यहीं से मामला पेचीदा हो गया, क्योंकि दोनों EPIC नंबर अलग-अलग थे। इससे शक पैदा हुआ कि क्या तेजस्वी के नाम पर दो वोटर कार्ड मौजूद हैं?

ALSO READ : https://expressnewslive.tv/cm-stalins-advice-to-doctors-consider-them-beneficiaries-not-patients/

अब चुनाव आयोग इस पूरे मसले की गंभीरता से जांच कर रहा है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी द्वारा दिया गया दूसरा EPIC नंबर अस्तित्वहीन है और यह संभव है कि वह कभी आधिकारिक रूप से बना ही न हो। जांच की जा रही है कि कहीं यह नंबर फर्जी तो नहीं। वहीं तेजस्वी का आरोप है कि मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने चुनाव आयोग से 65 लाख वोटर नाम हटाने के फैसले पर बिंदुवार सफाई मांगी है और कहा है कि राजद हर मंच पर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now