Home / Updates / छात्रों से 33 करोड़ की ठगी, ईडी ने मेडिकल कॉलेज की 5.88 करोड़ की संपत्ति जब्त की…..

छात्रों से 33 करोड़ की ठगी, ईडी ने मेडिकल कॉलेज की 5.88 करोड़ की संपत्ति जब्त की…..

बचपन से डॉक्टर बनने का सपना संजोए जिन छात्रों ने कड़ी मेहनत से मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया, उन्हें शायद ही अंदाज़ा रहा होगा कि उनके साथ सबसे बड़ा विश्वासघात उनके ही संस्थान में होगा। बांग्लादेश के नहीं, भारत के कर्नाटक में महादेवप्पा रामपुरे मेडिकल कॉलेज (MRMC) में ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पीजी मेडिकल छात्रों से जुड़े करीब 33.34 करोड़ रुपये के वजीफे की रकम धोखाधड़ी से निकाल ली गई।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस घोटाले में कार्रवाई करते हुए 5.88 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। ये संपत्तियां कॉलेज के तत्कालीन अध्यक्ष भीमाशंकर बिलगुंडी ने अपने बेटों के नाम खरीदी थीं — उन पैसों से, जो छात्रों के वजीफे के रूप में उनके बैंक खातों में जमा की गई थी।

जांच में सामने आया कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से प्रवेश के समय खाली हस्ताक्षरित चेक ले लिए। बाद में उन चेक में मनमाना विवरण भरकर वजीफे की रकम निकाल ली गई — और छात्रों को उनके हक से वंचित कर दिया गया। इस रकम का इस्तेमाल आलीशान अचल संपत्तियां खरीदने में हुआ।यह घोटाला 2018 से 2024 के बीच किया गया और इसमें कॉलेज के अकाउंटेंट, बैंक मैनेजर, और सोसाइटी के अधिकारी भी शामिल थे। इतने बड़े पैमाने की धोखाधड़ी ने ना सिर्फ छात्रों का भरोसा तोड़ा, बल्कि समाज में उच्च शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।ईडी के अनुसार, आरोपियों ने नकद में 5.87 करोड़ रुपये का भुगतान कर दो संपत्तियां खरीदीं, जबकि उनके पास उस समय कोई वैध आय का स्रोत नहीं था। फिलहाल मामला जांच में है।यह केवल एक आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि उन सपनों और संघर्षों पर चोट है, जो एक बेहतर भविष्य की उम्मीद में छात्र लेकर आते हैं।

[post-views]
Share
Now