Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सादगी की मिसाल.. स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता अभी भी UP में LPG गैस सिलेंडर की कर रहे हैं सप्लाई…. देखें Video..

  • टीम इंडिया में अपनी जगह लगातार पक्की कर रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
  • इसमें देखा जा सकता है कि अभी भी रिंकू सिंह के पिता एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे हैं।

किसी ने सही कहा है मेहनतकश सफल जरूर होते हैं लेकिन सफलता उनके सिर नहीं चढ़ती। भारत के बेहतरीन क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपना पुराना काम करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में रिंकू के पिता को बाजार में सिलेंडर सप्लाई करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस सादगी और मेहनत की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://x.com/Vipintiwari952_/status/1750877581233025154?s=20

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कई कमेंट्स किए हैं। कोई कह रहा है कि पिता अपनी खुद्दारी की वजह से अभी भी काम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे रिंकू के पिता की ईमानदारी बताया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।रिंकू सिंह का बड़ा नाम बन चुका है

क्रिकेटर रिंकू सिंह अब एक ऐसा नाम है, जिसने हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टी20 गेम में रिंकू सिंह बतौर फिनिशर अपनी भूमिका निभा रहे हैं और टीम में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता लेकिन रिंकू सिंह कर दिखाया है। इससे पहले रिंकू आईपीएल के दौरान तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने लगातार 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को असंभव जीत दिला दी थी। इसके बाद तो भारतीय टीम के लिए भी रिंकू सिंह के दरवाजे खुल गए और वे लगातार टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गरीबी से निकले हैं रिंकू सिंह

क्रिकेटर रिंकू सिंह की लाइफ का स्ट्रगल आसान नहीं रहा है। लाइम लाइट में आने से पहले रिंकू खुद अपने पिता के साथ गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम करते थे। वे कई जगहों पर साफ-सफाई का भी काम कर चुके हैं। हाल ही में यह बात भी सामने आई थी कि रिंकू ने अपने लिए नया घर लिया है। लेकिन रिंकू सिंह के पिता का यह वीडियो चर्चा में आ गया है।

Share
Now