Home / News / सहारनपुर आबकारी विभाग में नई सख़्ती: उप आबकारी आयुक्त की कमान संभालते ही शहर से मिर्जापुर तक ताबड़तोड़ छापेमारी

सहारनपुर आबकारी विभाग में नई सख़्ती: उप आबकारी आयुक्त की कमान संभालते ही शहर से मिर्जापुर तक ताबड़तोड़ छापेमारी

जनपद_सहारनपुर
आबकारी विभाग
उप आबकारी आयुक्त की कुर्सी संभालते ही आबकारी विभाग चौकस सहारनपुर
शहर से लेकर मिर्जापुर तक ताबड़तोड़ दबिश
कल देर रात आबकारी विभाग की टीम ने घंटाघर, कोर्ट रोड, लकड़ी के पुल अंबाला रोड, पर बने होटल में ढाबों शराब पिलाने वालों पर नकेल डालने का काम किया इस कार्यवाही से शहर के होटल में ढाबे पर अफरा तफरी माहौल बना रहा
मिर्जापुर थाना अंतर्गत भी आबकारी निरीक्षक विकास यादव ने अपनी टीम के साथ मिर्जापुर के गांव में देसी शराब के 38 क्वार्टर बरामद हुए महबूबा उत्तर प्रदेश मार्का के साथ एक अभियुक्त गौरव उर्फ चीकू को गिरफ्तार किया है मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जनपद सहारनपुर में आबकारी निरीक्षक सेक्टर 1 शैलेंद्र कुमार,आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2 राजकमल सिंह एवं प्रवर्तन के आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में स्थित विभिन्न ढाबों. होटलों.रेस्टोरेंट में दबिश/ चेकिंग की कार्यवाही की गयी जिला आबकारी अधिकारी एम पी सिंह के नेतृत्व में दुकानों का निरीक्षण एवं अवैध शराब के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान निरंतर रूप से जारी है।
इस मौके पर प्रधान आबकारी सिपाही राजेश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही डोडू चौहान , सिपाही पप्पू, सिपाही मयंक, सिपाही चंद्र मोहन, मौजूद रहे
रिपोर्ट
नीरज जॉय

Tagged:
[post-views]
Share
Now