Home / News / ग्राम नोनबिर्रा में कांग्रेस की विशेष बैठक सम्पन्न, “वोट चोर गद्दी छोड़” एवं मशाल रैली की तैयारी

ग्राम नोनबिर्रा में कांग्रेस की विशेष बैठक सम्पन्न, “वोट चोर गद्दी छोड़” एवं मशाल रैली की तैयारी

अशोक कुमार श्रीवास की बात

नोनबिर्रा//रामपुर विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा में दिनांक 13 सितम्बर 2025 को कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण, करतला एवं बरपाली की संयुक्त पहल पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया एवं कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाले कांग्रेस पार्टी के विशेष अभियान “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम एवं विशाल मशाल रैली की रूपरेखा तय करना रहा। इस रैली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तथा सह प्रभारी जरिता लैतफलांग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम जनता की आवाज को बुलंद करने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन जुटाने का सशक्त माध्यम बनेगा। विधायक फूलसिंह राठिया ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कार्यक्रम की सफलता हेतु योगदान देने की अपील की।
बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुझाव प्रस्तुत किए और कार्यक्रम की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
यह विशेष बैठक कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now