सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वह उनका (स्वामी प्रसाद मौर्य) व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का बयान नहीं है, हम लोग राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं, रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई.
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान से समाजवादी पार्टी (सपा) ने खुद को अलग कर लिया है. सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने आजतक के साथ बातचीत में कहा कि वह उनका (स्वामी प्रसाद मौर्य) व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का बयान नहीं है, हम लोग राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ‘सपा के लोग राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं, रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई, क्या भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान के आदर्शों पर चल रहे हैं, भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे, भाजपा के लोग भगवान राम को ही बेच रहे हैं.’
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह बड़बोले हैं, मैनपुरी के उपचुनाव में भी आए थे, हमारे क्षेत्र की जनता ने उनको सबक सिखा दिया है, आगे भी उनको बताएंगे कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है, इनके बड़बोले पर मैनपुरी की जनता ने सबक सिखाया है, अब यूपी की जनता आगे वाले चुनाव में सबक सिखाएगी.