कोरबा/करतला। विकासखंड करतला अंतर्गत सेक्टर रामपुर में रजत जयंती पोषण मेला एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही पोषण के महत्व पर चर्चा की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बच्चों तथा माताओं में कुपोषण दूर करने हेतु चल रहे प्रयासों को रेखांकित किया।
सम्मेलन में महिलाओं को स्वावलंबन, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया।
सेक्टर की कार्यकर्ता करुणा चौहान, किरण चौहान, बिलासमी परेल, जानकी सिदार, शारदा रारा राठिया, विमला राठिया अर्चना दर्शन, रुकसाना बी, सितारा बानो कौशिल्या परेल, इमला राठिया, हिम्मत राष्यिा, कौशिल्या प्रजापति, गायत्री राठिया, सविता, सरिता, ललिता एवं सुरिति प्ररेल, महेश्वरी, कमला, रत्ना, पुरपा, उपस्थित रही।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड 6261129010








