उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआएं कबूल हुईं और सभी मजदूर सुरक्षित बहार आये। ऑपरेशन सिलक्यारा के तहत जब आखिरी मजदूर ने टनल से बाहर आकर खुली हवा में सांस ली तो देश और दुनिया में बदलते उत्तराखंड का संदेश भी गया।
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलक्यारा में 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की सिल्कयारा सुरंग बचाव मिशन चुनौतियों से भरा था। हिमालय हमें दृढ़ और अचल बने रहने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है।
सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव के उपलक्ष्य में आज शाम देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर ‘इगास बग्वाल’ मनाया जाएगा।