आजाद देश में गुलामी जैसा माहौल रेवतीपुर मे बोले सिबगतुल्लाह अंसारी….

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन व स्वागत समारोह का आयोजन रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि देश-प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह सरकार को हटाने में केवल और केवल समाजवादी पार्टी ही सक्षम है। जब से भाजपा सरकार आयी है, वह केवल लोगों की रोजी-रोटी छीनने और लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। आज हमारा संविधान खतरे में है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय कांग्रेसी हर जगह पर चर्चा थी लेकिन आज उनका चिराग बुझ गया है इसी तरह यह भाजपा की सरकार है यह केवल धर्म और जाती की राजनीति कर रही है सरकार आज तक एक काम नहीं कर पाई है। सरकार 10 लाख रोजगार देने का वादा की थी, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और है।मन्नू अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा क्षेत्र के किसी भी किसानों को कुछ नहीं दिया गया। बाढ़ के दौरान कोई अधिकारी तक नहीं आये थे। नेता केवल वोट खोजने के लिए आते हैं। सड़कें खराब हो चुकी हैं, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस सरकार में किसी भी युवाओं को रोजगार तक नहीं दिया गया। ना ही शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।अध्यक्षता पारसनाथ पाठक व संचालन अजय यादव ने किया।

रिपोर्ट- रिजवान खान
जनपद- गाज़ीपुर

Share
Now