ग्वालियर दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के तीखे बोल.ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर पीएम तक हमला………

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज ग्वालियर के दौरे पर रहीं। यहां उन्होंने जनआक्रोश रैली को संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता ने राज्य की शिवराज सरकार से लेकर यहां के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखे हमले किए।

प्रियंका के भाषण की बड़ी बातें –

पटवारी भर्ती के मुद्दे को उछाला—
प्रियंका ने अपने भाषण में बेरोजगार नौजवानों के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे नौजवानों का असुरक्षित भविष्य आज उनके साथ है।

बुंदेली से शुरू किया भाषण–

प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेली संबोधन से की। इसके बाद उन्होंने शिवराज सरकार पर कई जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को झूठ की राजधानी बना दिया है।

महंगाई के बहाने सरकार पर बोला हमला–
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘महंगाई से किस तरह आपकी कमर तोड़ी जा रही है। बच्चों की पढ़ाई महंगी हो गई है। जीवन पर एक बोझ बन गई है महंगाई।

मणिपुर के मुद्दे पर पीएम पर निशाना–
प्रियंका ने कहा, ‘मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चों के सिर पर छत नहीं है। 77 दिन में पीएम ने एक लफ्ज नहीं कहा। कल मजबूरी में जब एक भयावह वीडियो वायरल हुआ तो मजबूरी में बयान दिया

अग्निवीर योजना के जरिए किया हमला–
प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां से तमाम वीर जाकर देश की सेवा करते हैं। जब से अग्निवीर योजना आई, तब से लोग ट्रेनिंग से ही वापस आ जा रहे हैं।

भाजपा जाएबे बारी है, कांग्रेस आएबे बारी है-
प्रियंका ने भाषण के अंत में बुंदेली में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘ये झांसी की रानी की धरती है। बड़े-बड़े यहां से महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र के लिए अपनी धरती के लिए जी जान एक की। ग्वालियर वाले ए बारी मामा जी की भ्रष्ट सरकार बदलवे बारे हैं। एक बार हमाए संगे जोर से बोलो भाजपा जाएबे बारी है, कांग्रेस आएबे बारी है।

Share
Now