कोटा थर्मल के सामुदायिक भवन में 47 वी अखिल भारतीय विद्युत
पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित
इस प्रतियोगिता में झालावाड़ विद्युत
विभाग अंतर्गत डिस्कॉम के मीटर विंग के अंतर्गत के कर्मचारि
शाकिर हुसैन तकनीशियन ने 66 kg भार वर्ग में कांस्य पदक
जीतकर झालावाड़ विद्युत विभाग का नाम रोशन किया। इस अवसर
पर मीटर विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शाकिर हुसैन
का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया तथा
साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर
शाकिर हुसैन ने अपने प्रमोद कुमार रवि श्रृंगी, दिवाकर शर्मा , विनोद कुमार, बालमुकुंद एवं अन्य कर्मचारि
व कोच डॉक्टर संदीप निर्मल का आभार प्रकट किया। शाकिर हुसैन ने बताया कि डॉ.संदीप निर्मल ने इस प्रतियोगिता के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया ।


झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट






