Home / News / विभूतिपुर में लगा ‘सेवा सेतु शिविर’, डीएम ने लिया योजनाओं और शिकायतों के निष्पादन का जायजा

विभूतिपुर में लगा ‘सेवा सेतु शिविर’, डीएम ने लिया योजनाओं और शिकायतों के निष्पादन का जायजा

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को ‘सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर उपलब्ध सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जानकारी ली।

डीएम के पहुंचने पर बीडीओ सुनील कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार, सीओ चंद्रशेखर, आरओ कैलाश प्रसाद मंडल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विभागवार लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाना और लंबित मामलों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया।

जिले में 6 से 8 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे इस शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए 26 अक्टूबर तक की समयसीमा निर्धारित की गई है।

अधिकारियों को प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों और शिकायतों का डाटा पोर्टल एवं निर्धारित गूगल शीट पर अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now