रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
भीम उनियारा राष्ट्रीय नेशनल हाईवे 148 डी पर अल सुबह 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार भीम उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर फुलिया कलां थाना क्षेत्र के बडला चौराहे के निकट स्थित जगदम्बा होटल पर खड़े ट्रक में स्विप्ट डिजायर कार घुस गई।जानकारी के अनुसार शाहपुरा की तरफ से आ रही स्विप्ट कार में 2 युवक सवार थे। हादसे में सांवर लाल पुत्र संतोष पूरी निवासी बावड़ी तथा छोटू लाल पुत्र रोडू बैरवा निवासी सूरजपुरा टोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के सिर में गंभीर चोटे आई तथा दूसरे के दोनों पांव टूट गए। विदित रहे की कार सवार चालक को नींद की जपकी आने से हादसा होने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर फुलिया कलां से एंबुलेंस चालक बाबू लाल तेली एवं ईएनटी शांति लाल मौकै पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को गुलाबपुराजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से गंभीर होने पर भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।






