झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ जिले के झालरापाटन मे
एसडीपीआई नगर कमेटी झालरापाटन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए आज भेरूपुरा चौराहे पर प्याऊ (जल सेवा) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर ए काजी असगर अली साहब के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अंजुमन सदर याकूब भाई, अंजुमन सेक्रेटरी सलीम शेख एवं SDPI के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष बाबूलाल जी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे आयोजित किया गया।
नगर अध्यक्ष शकील खान ने बताया कि भेरूपुरा चौराहे के आसपास पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। भीषण गर्मी को देखते हुए SDPI द्वारा यह प्याऊ शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए SDPI आगे भी इसी प्रकार के जनहित के कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।






