Home / Events / सरस्वती विद्या निकेतन माॅडल स्कूल एपीएस नावकोठी का हुआ उद्घाटन

सरस्वती विद्या निकेतन माॅडल स्कूल एपीएस नावकोठी का हुआ उद्घाटन

नावकोठी.एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी को सरकार ने नाम बदलकर सरस्वती विद्या निकेतन रखकर माॅडल स्कूल के रूप में रविवार को उद्घाटन किया गया.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा बीपी हाई स्कूल बेगूसराय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया.नावकोठी एपीएस प्लस टू स्कूल के सभी भवन को केसरिया रंग से रंग रोगन किया गया था.स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार,उप मुखिया विजय सहनी,जिप प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा सहित प्रखंड के शिक्षाविद,पत्रकार,जनप्रतिनिधि आदि ने फीता काटकर उद्घाटन किया.प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश झा ने आगत अतिथियों का अंगवस्त्र और फूल माला से स्वागत किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री झा ने बताया कि इस विद्यालय में प्रतियोगिता के आधार पर चयनित बच्चों का नामांकन होगा.प्रखंड के लिए गर्व का क्षण है.
बिहार सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना सब को शिक्षा के अधिकार के तहत सरकार के द्वारा लिए गए निर्णयों के आलोक में सभी प्रखंड में एक माॅडल स्कूल की व्यवस्था और नामकरण के साथ शिक्षकों की भी नियुक्ति की गई है. विद्यालय में बेहतर पठन-पाठन हो इसके लिए सरकार के द्वारा तीन विषयों के तीन अलग-अलग शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्त किया है. हिंदी के लिए अंजनी कुमारी,गणित के लिए राकेश कुमार शर्मा एवं रसायन शास्त्र के लिए संजय कुमार साह की नियुक्ति की गयी है.इस अवसर पर अरूण मालाकार,मृत्युंजय सिंह,रामस्वरूप साह,हरेराम सिंह,इन्द्रदेव महतो,अनमोल सिंह,अरविन्द सिंह आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now