झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
दिव्यांगता व मानवता के लिए समर्पित सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत लव कुश वाटिका, झालरापाटन में स्थित अटल सागवान वन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथियों, संस्थान सदस्यों व हिंदुस्तान स्काउट गाईड द्वारा झालावाड़ के पंच गौरव वृक्ष सागवान के 101 बड़े पेड़ लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।
इस पर्यावरण संरक्षण के अवसर पर मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक श्री सागर पवार (IFS) ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति को धरती माँ के नाम पर पेड़ अवश्य लगाये, क्योंकि पेड़ हमारे जीवन दाता हैं एस.आर.जी.अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अशोक शर्मा ने कहा की वृक्ष ऑक्सीजन का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं, वृक्षारोपण रोपण को गंभीरता से लेकर नियमित हमारे आस पास भी पेड़ लगाने चाहिए।
उद्यानिकी एवं बागवानी महाविद्यालय के डीन डॉ.आई. बी. मौर्या ने बताया कि विश्व में पेड़ों को संरक्षित करने से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं है, इसलिए पेड़ों को संरक्षित करने का निरन्तर प्रयास करना चाहिए। संरक्षक डॉ. प्रेम चन्द सुमन ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्थान गतिविधियों जानकारी देते हुए कहा की पेड़ हमें उदारता का सन्देश देते हैं। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक श्री संजू शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की इस अटल सागवान वन को सागवान की प्रचुरता के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत ग्यारह हजार (11000) सागवान के वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य हैं,अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ .हरिशंकर शर्मा ने की तथाकहा की पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, पेड़ हमें जीवन मे दूसरों का भला करने का व देने का भाव सीखते हैं।विशिष्ट अतिथि सहायक वन संरक्षक श्री मुकेश सहजवानी (RFS) ,श्री अतुलजीत सिंह झाला,समाजसेवी डॉ.महावीर सुमन, समाजसेवी श्री सीताराम चौधरी, श्री तुफान सिंह गुर्जर ने सागवान के पौधे लगाकर संरक्षित करने का प्रण लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी संरक्षक व पुर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार शर्मा, डॉ.करतार सिंह, श्री गिरिराज पाटीदार,सलाहकार श्री मुकेश जैन,श्री राजू बैरागी,डॉ.विक्रम टाक व सदस्य श्री योगेश कानावत, श्री विनय जैन,श्री राजेश बैरवा, श्री पुरुषोत्तम योगी, ,श्री चेतराम जोनवाल, श्री दुलीचंद बैरवा, अब्दुल नईम, अकिला बानो, श्री प्रकाश भील, रिंकू नागर,श्री मोहन लाल गुप्ता, श्री रामनारायण प्रजापति, श्री हेमराज बैरवा, श्री पवन कुमार सेन,हिंदुस्तान स्काउट गाईड व अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भवदीय,
डॉ. रामजी चन्द्रवाल
संस्थापक
एवं समस्त कार्यकारिणी
सामर्थ्य सेवा संस्थान
9413892749, 7742338933
www.samarthyasansthan.org






