रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट - आज दिनाँक 27.09.025 को शासन की मनसा अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम की उपस्थिति में थाना मानिकपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही कहा कि जमीन संबंधित समस्या को पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाए।
समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव,पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में थाना मानिकपुर में समाधान दिवस….






