Home / Updates / साइना नेहवाल की लव मैरिज का दुखद अंत – 7 साल वैवाहिक जीवन से……

साइना नेहवाल की लव मैरिज का दुखद अंत – 7 साल वैवाहिक जीवन से……

भारतीय बैडमिंटन की चमकती सितारा साइना नेहवाल ने अपने दिल से जुड़ा एक बेहद निजी फैसला दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए बताया कि उन्होंने और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है। साइना ने लिखा कि यह कदम उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद उठाया है, ताकि दोनों अपनी-अपनी ज़िंदगी में शांति, तरक्की और नई शुरुआत की ओर बढ़ सकें।

साइना और कश्यप की कहानी सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि दो सपनों का साथ था जो गोपीचंद अकादमी की कोर्ट पर शुरू हुआ था। 2007 से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे इस कपल ने 2018 में शादी की थी। उनका रिसेप्शन समारोह भी हैदराबाद में बेहद खास रहा, जिसमें खेल और फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।साइना देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में बैडमिंटन में पदक जीतकर इतिहास रचा, वहीं कश्यप भी 2012 में ओलंपिक क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। दोनों की कामयाबी ने भारत को गर्व से भर दिया था।आज जब ये जोड़ी अपने रास्ते अलग कर रही है, तो यह खबर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे खेल जगत के लिए भावनात्मक है। उनकी पोस्ट में छलका दर्द और परिपक्वता सभी को यह समझा गया कि कभी-कभी प्यार का मतलब होता है—एक-दूसरे की शांति के लिए दूर हो जाना।

रिपोर्ट : कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now