Home / Updates / मुख्तार गैंग का शूटर मुठभेड़ में ढेर एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी….

मुख्तार गैंग का शूटर मुठभेड़ में ढेर एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी….

मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मेरठ एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया। शाहरुख, जो खालापार इलाके का रहने वाला था, ने पुलिस पर लगातार 10 से ज्यादा राउंड फायर किए, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोलियों से उसकी जान चली गई।

मौके से तीन पिस्तौल, 60 से ज्यादा कारतूस और एक कार बरामद की गई है। पुलिस को उसके पास से 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी मिली। अधिकारियों के मुताबिक, शाहरुख पर दर्जनों संगीन मामले पहले से दर्ज थे। एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक खास सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने देर रात छपार क्षेत्र के बिजोपुरा तिराहे पर संदिग्ध कार की घेराबंदी की। जैसे ही बदमाश ने फायरिंग शुरू की, जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में उसका अंत हो गया।

मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुई मुठभेड़ में खालापार मोहल्ले का रहने वाला शाहरुख पठान ढेर हो गया। मौके से पुलिस ने एक देसी पिस्टल सहित तीन पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। यह साफ दिखाता है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।

एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि शाहरुख के खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं, वह पुलिस कस्टडी में रहते हुए भी हत्या कर चुका है, जो उसकी आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है। फिलहाल, उसकी पूरी पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन-किन मामलों में शामिल रहा है और उसके संपर्क किन-किन अपराधियों से थे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now