खबर सहारनपुर
आबकारी विभाग
बैंक्विट हॉल में अगर बिना लाइसेंस के अवैध शराब पिलाते मिले बैंकट हॉल के स्वामी के ऊपर होगी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई आबकारी विभाग अपने गुप्तचर के द्वारा अब शराब पिलाने पर रखेगा निगरानी उप आबकारी आयुक्त
दिल्ली रोड, अंबाला रोड, लिंक रोड, देहरादून रोड पर बने बैंक्विट हॉल अब रहेंगे आबकारी विभाग के रडार पर
23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन विवाह समारोह है और उसके बाद फरवरी से लेकर आगे के दो-चार महीनो में विवाह की तारीख है इसको देखते हुए आबकारी विभाग ने उन बैंक्विट हॉल के लिए कमर कस ली है जो बिना लाइसेंस के और अवैध शराब पिलाते हैं लेकिन अब आबकारी विभाग ने बैंक्विट हॉल पर अपनी बाज जैसी नजर रखने का निर्णय लिया है सहायक आबकारी आयुक्त पर्वतन अवधेश कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ अपने मुखबिरो के साथ अब बैंक्वेट होलो पर नजर रखेंगे उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया विवाह का सीजन है इसको देखते हुए आबकारी विभाग की पर्वतन दल की टीम और जिला आबकारी की टीम भी लगाई जाएगी उप आबकारी आयुक्त ने कुछ तेज तर्रार आबकारी निरीक्षकों को लगाया गया है जिससे कि बिना लाइसेंस के अवैध शराब और अन्य राज्य की शराब बैंकट हॉल में पिलाई ना जाए और जिसके भी सेक्टर में बैंक्विट हॉल में अब शराब पिलाते हुए कोई बिना लाइसेंस के पकड़ा जाता है बैंक्विट हॉल और उसके स्वामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी
रिपोर्ट
नीरज जॉय
सहारनपुर: बिना लाइसेंस बैंक्विट हॉल में शराब पिलाई तो होगी कार्रवाई






