Home / News / हज ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम, मुंबई में हुआ सम्पन्नआगामी पवित्र हज यात्रा में

हज ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम, मुंबई में हुआ सम्पन्नआगामी पवित्र हज यात्रा में

हज यात्रियों को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बेहतर सहूलियात और सुविधा प्रदान करने के लिए हज कमेटी आफ इंडिया ने देशभर से आए हज मास्टर ट्रेनर/प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया, इस क्रम में कानपूर निवासी हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा चयनित मास्टर हज ट्रेनर सय्यद मोहम्मद आक़िब और मोहम्मद शाकेब आलम ने बताया उनको जो निर्देश हज कमेटी मुंबई द्वारा प्राप्त हुए हैं उन सभी जरूरी बातों को बहुत बेहतरीन ढंग से सभी चयनित हज यात्रियों
को 18 जनवरी 2026 को अकबर आज़म हाल रजबी रोड कानपूर मे सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रशिक्षण के माध्यम से बताया जाएगा,

मुख्य बिंदु… मक्का (अजीज़िया बिल्डिंग्स) में खाना पकाने की इजाजत नहीं होगी। मक्का की अजीज़िया बिल्डिंग्स में किचन की कोई सुविधा नहीं होगी। तमाम हाजियों को हज सुविधा स्मार्ट वॉच दी जाएगी (लाज़िमी अनिवार्य)। मर्द और औरतों को एक ही बिल्डिंग और एक ही फ्लोर पर अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे। पहले की तरह हाजियों को सऊदी रियाल नहीं दिए जाएंगे। मदीना में भी खाना पकाने की इजाजत नहीं होगी। मीना के टेंट्स में तमाम हाजियों को सोफ़ा-कम-बेड दिया जाएगा, जिस पर हाजी का नाम, फोटो और पूरी जानकारी होगी। मीना के टेंट्स में हाजियों का सामान रखने के लिए लगेज रैंक उपलब्ध होंगे। तमाम हाजियों को एक बार फिर मेडिकल चेक-अप (फिटनेस टेस्ट) कराना होगा, इसकी पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी। कमरों के अंदर इलेक्ट्रिक कुकर / स्टोव इस्तेमाल करना मना है। मक्का और मदीना में हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ़ से कैटरिंग सर्विस नहीं दी जाएगी। हाजियों को अपने खाने का इंतजाम खुद करना होगा.

Tagged:
[post-views]
Share
Now