मामला जानकारी में आया है की बिरमपाल पुत्र जयराम निवासी ग्राम अलीपुर संभालकी(उफ्र गोल्ली) उम्र करीब 40 वर्ष बिहारीगड अपनी किसी रिस्तेदारी मे गया था वहीं विस्व सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बिरहमपाल ने शराब पी रखी थी जिसकी सूचना रिस्तेदारों ने बिरहमपाल के परिजनों को दी तो बिरहमपाल का लडका अभीषेक लेने के लिए बिहारीगड पहुंचा और घर ले आया हालत जब ठीक नही लगी तो परिजन बिरहमपाल को लेकर जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां भी हालत नाजुक देखते हुए इनकार कर दिया तो परिजन बिरहमपाल को लेकर पंजाब अस्पताल मे लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने वहाँ भी इनकार कर दिया तो परिजन बिरहमपाल को लेकर सीएचसी फतेहपुर पहुंचे जंहा डाक्टरों ने बिरहमपाल को मर्त घोषित कर दिया तो परिजनों मे चिख पुकार मच गयी जिसकी सुचना फतेहपुर पुलिस को दी गयी वही मृतक की पत्नी ने किसी अनहोनी की सम्भावना जताई है मृतक अपने पीछे 3 लड़के व 1 लड़की छोड़कर गया है वही परिवार का रो रोकर बुरा हाल है व घर में कोहराम मचा हुआ है फतेहपुर पुलिस ने डैडबोड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी.
रिपोर्ट Naim.sagar






