Home / News / बंगाल चुनाव पर बवाल: ममता बोलीं- 100 सीटों पर बेईमानी से जीती BJP कहां हम जल्द करेंगे….

बंगाल चुनाव पर बवाल: ममता बोलीं- 100 सीटों पर बेईमानी से जीती BJP कहां हम जल्द करेंगे….

“ये चुनाव नहीं, लूट है” — ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बीच सियासी माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह चुनाव नहीं बल्कि “लूट” है। भवानीपुर स्थित काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलते हुए उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने 100 से ज्यादा सीटें गलत तरीके से हासिल की हैं।
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों और केंद्र सरकार की भूमिका भी संदिग्ध रही, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं और इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी जनता के समर्थन से एक बार फिर मजबूत वापसी करेगी।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराए ग हैं।
राज्य की सियासत में बढ़ते इस विवाद के बीच अब सभी की नजरें चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now