उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बेहद विवादित टिप्पणी कर दी है। राय ने एक सभा में कहा कि “RSS में नीचे से ऊपर तक रं**वों की फौज बैठी हुई है।”
अजय राय के इस बयान के सामने आते ही राजनीति में हंगामा मच गया है। बीजेपी नेताओं ने इसे हिन्दू संगठनों और संघ कार्यकर्ताओं का अपमान बताया है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राय ने केवल RSS की मानसिकता पर सवाल उठाया है।
बयान के बाद अब ट्विटर (X) पर भी घमासान छिड़ गया है।
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने अजय राय को कांग्रेस की असली सोच बताया।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बचाव में कहा कि बीजेपी मुद्दों से भटकाने के लिए इस बयान को तूल दे रही है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अजय राय का यह बयान आने वाले चुनाव से पहले बड़े विवाद को जन्म दे सकता है।






