मेरठ । पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और उत्पीड़न के खिलाफ संयुक्त पत्रकार महासभा ने आज मेरठ के कलेक्ट्रेट चौराहे से एसपी ऑफिस की और कुचं किया ।
संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद के नेतृत्व में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त पत्रकार महासभा ने ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी सुरक्षा करना सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी है।
हाल ही में हस्तिनापुर में दैनिक भारत समाचार पत्र के संपादक रोहित दिलावर पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया था। इस घटना ने पत्रकार समाज को झकझोर दिया है।
पत्रकारों का आरोप है कि घटना को कई दिन हो गए, लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे पत्रकारों में गहरा आक्रोश है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकारों ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन बड़ा आंदोलन किया जाएगा!
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने चेतावनी देते हुए कहा पत्रकारों पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संयुक्त पत्रकार महासभा सड़क से सदन तक आवाज उठाएगा इस मौके पर मेरठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी ।
संयुक्त पत्रकार महासभा के मेरठ धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद, राष्ट्रीय संरक्षक अतुल मातेश्वरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोनू कुमार, राष्ट्रीय महासचिव आरिफ राणा,रामअवतार राणा, प्रिंस रस्तोगी, रूपेश चौहान, कुंवर पाल सिंह, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, रामकुमार, असलम, शुभम अग्रवाल, परविंदर जैन, मनोज, करन कुमार जिला प्रभारी हापुड़, हरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, संदीप कुमार, रोहित उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, मुरलीधर शर्मा, योगेश कुमार, फिरोज तोमर, रविंद्र कुमार, रोहित कुमार, संदीप कुमार, महेंद्र सिंह, विजेंद्र शर्मा, सोनू यादव, बी पी यादव, विजेंद्र यादव, सचिन यादव, रिंकू यादव, कृष्ण यादव, सुंदर कुमार, सचिन शर्मा, रविंद्र कुमार पत्रकार हस्तिनापुर, हरीश पाल, अमरदीप, बॉबी कुमार, रोहित दिलावर, भारत सिंह, सोनू सैनी, राजेश सैनी, मोनू कुमार, प्रिंस रस्तोगी, रूपेश चौहान, सतीश कौशिक गौतम, राहुल कुमार, अरुण कुमार, राम अवतार चौहान, कमरपाल सिंह, मनोज चौधरी, परमिंदर चौधरी, शिवम, दीपक कुमार, नीरज कुमार,प्रदेश सचिव सत्येंद्र सैनी, राजेंद्र कश्यप , रवि शंकर सैनी संतोष बालियांन , शाहिद हसन , जगदीश सिंह कुशवाहा जावेद , महेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी






